आस्था ने बीकॉम परीक्षा में महाविद्यालय में किया टॉप, सम्मानित
पीलीभीत, अगस्त 2 -- उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीकॉम वार्षिक परीक्षा की व्यक्तिगत छात्रा आस्था सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यन्त कुमार, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार गर्ग और प्रोफेसर सत्येन्द्र नारायण ने मेधावी छात्रा को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आस्था की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करती है कि लगन, अनुशासन और सतत परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एएनडी कॉलेज : सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.