रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग के तहत रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स सह खेलकूद प्रतियोगिता में भुरकुंडा की आस्था सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग इवेंट में दो ब्रोंज मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में खुशी की लहर है। एला एंगलाइज स्कूल की 12वीं की छात्रा आस्था सिंह, कराटे सह एथलेटिक्स कोच कंचन दास की शिष्या हैं। उन्होंने गोला फेंक (शॉट पुट) और कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों में कांस्य पदक हासिल किया। शनिवार को सितोरियू कराटे के मुख्य प्रशिक्षक जीबी थापा ने आस्था को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर कोच कंचन दास ने बताया कि आस्था लगातार शॉट पुट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और कई प्रतियोगिताओं में पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.