आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती निकली शांतिकुंज की कांवड़
हरिद्वार, अगस्त 11 -- सावन में शांतिकुंज परिवार ने शिवभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने वाहन कांवड़ यात्रा निकाली। शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पंड्या ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा शांतिकुंज से ज्वालापुर होते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची। इसमें करीब डेढ़ सौ छोटे-बड़े वाहन शामिल रहे। यात्रा की अगुवाई अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी ने की। दोनों यात्रा के प्रारंभ से समापन तक कार्यकर्ताओं के साथ रहे। दोपहिया वाहनों पर तिरंगा और केसरिया ध्वज लहराते रहे। कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छ हरिद्वार-स्वस्थ हरिद्वार' और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंदवारा में निकाली गई कांवर पदयात्रा में उमड़ा शिवभक्तों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.