बागपत, अगस्त 7 -- बागपत। कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ देशभक्ति का जज्बा भी हिलोरे मार रहा है। हरिद्वार से आने वाली रंग-बिरंगी कांवड़ों पर राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है। कांवड़ यात्रा में युवा हर-हर महादेव के साथ भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से आने वाली कांवड़ पर लगा तिरंगा भी आकर्षण का केंद्र रही। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे से गुजर रहे शिवभक्तों की आस्था और देशभक्ति जनमानस में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरिद्वार से आने वाली लगभग एक चौथाई कांवड़ पर लहराता हुआ तिरंगा देशप्रेम से ओतप्रोत कर रहा है। कांवड़ यात्रा की कमान थामे युवाओं की टोली हर-हर महादेव के साथ भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रही है। जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा डाक कांवड़ों पर भोले के गीत के साथ...