कौशाम्बी, मार्च 16 -- दोआबा का करारी कस्बा सोमवार को भक्ति और श्रद्धा के समंदर में गोते लगाता रहा। हर कोने में जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे। यहां खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचकर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा का शुभारंभ सोमवार की सुबह इंद्रा नगर मोहल्ला स्थित निजी गेस्ट हाउस से किया गया। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों ने डीजे व ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-गाते हुए कृष्ण नगर, सोनारन टोला, अशोक नगर, किंग नगर समेत समूचे नगर का भ्रमण किया। हजारों श्याम भक्त, केसरिया बागा पहने, हाथों में निशान लिए, भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार, हारे के सहारे की जय जैसे उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बच्चों से लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.