आस्था के महापर्व हरियाली तीज पर सजेंगी थालियां, गूंजेंगे गीत
बागपत, अगस्त 8 -- बागपत। सावन मास का सबसे बड़ा सुहाग पर्व हरियाली तीज इस वर्ष अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोगों में मनाई जाएगी। ज्योतिष पंचांग के अनुसार इस बार तीज का पर्व स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। तीन शुभ योगों ने इसे और विशेष फलदायी बना दिया है। ज्योतिषाचार्य पंडित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज को श्रावणी तीज, सिंजारा तीज और छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने सैकड़ों वर्षों की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का प्रारंभ 14 अगस्त, शुक्रवार को शाम 6:46 बजे से होगा और समापन 15 अगस्त, शनिवार को शाम 5:28 बजे पर होगा। उदयातिथि के आधार पर व्रत और पूजन 15 अगस्त शनिवार को ही मान्य होगा। प्रात:काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.