आस्था के उल्लास में सावन की फुआर ने बढ़ाए शिव भक्तों के कदम
हापुड़, अगस्त 22 -- सावन माह के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल ले जा रहे और कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों का हाईवे पर सैलाब उमड़ा। ब्रजघाट से गंगा पार जाने वाले कांवड़ियों की लाइन नहीं टूटी। सुबह 5 बजे से कांवड़ियों के जत्थे गंतव्य को रवाना होते रहे। हाईवे पर तरह-तरह की कांवड़, पालकी और भव्य रथ लोगों का मन मोह रहे हैं। वहीं आस्था की इस यात्रा में सावन की फुहारों ने भी शिव भक्तों के कदमों को तेजी से बढ़ने के लिए बेबस कर दिया। सावन माह का अंतिम सोमवार कल यानि चार 24 को है। जिस पर भगवान शिव के भक्त और कांवड़िये अपने ईष्ट का जलाभिषेक करेंगे। सावन माह शिव को अति प्रिय है। इसलिए कोई भी शिवभक्त व कांवड़िया इस पवित्र माह में गंगा जल से जलाभिषेक करना नहीं भूलता। इस बार ब्रहस्पतिवार से ही कांवड़ियों के जत्थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.