चम्पावत, अप्रैल 8 -- मां पूर्णागिरि मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए ठुलीगाड़ स्थित रैन बसेरा, धर्मशाला और भंडारा स्थल बड़ा सहारा बन रहे हैं। भैरव मंदिर से काली मंदिर तक 250 से अधिक रैनबसेरे बनाए गए हैं। जिनमें यात्रियों को निशुल्क सुविधा मिल रही है। इधर जिला पंचायत ने ठुलीगाड़ में रैनबसेरा बनाया है। मां पूर्णागिरि मेले में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मेला क्षेत्र में रैन बसेरों और धर्मशालाओं की व्यवस्था की गई है। जहां सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने बताया कि ठुलीगाड़ रैन बसेरा और धर्मशालाओं में हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इधर मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि भैरव मंदिर से काली मंदिर तक करीब ढाई सौ से अधिक रेन बसेरा और धर्मशा...