दुमका, अगस्त 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिवगंगा सरोवर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की प्रतिनियुक्ति की गई है। सावन की पहली सोमवारी को शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट एवं आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ पूरी मुस्तैदी से तैनात रही। शिवगंगा सरोवर में एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवान मोटर बोट के माध्यम से लगातार गश्त कर रहे हैं तथा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जल क्षेत्र में किसी भी संभावित आपात स्थिति से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए टीम पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन द्वारा पूरे श्रावणी मेला अवधि के लिए शिवग...