संभल, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में गंगा स्नान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह होते ही राजघाट गंगा घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर "हर-हर गंगे" और "जय माता दी" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। घाट पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्नान करने आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा तट पर उमड़ी यह भीड़ आस्था, विश्वास और परंपरा का सुंदर संगम बनकर सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.