आस्था का रथ निकला तो भक्तिमय हुआ विराटनगर, राधा-कृष्ण के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
अररिया, सितम्बर 5 -- जोगबनी, हिंदुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। तिनपैनी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद राधा-कृष्ण की आकर्षक युगल प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा के निकलते ही पूरा शहर जय श्रीराधे-जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा और राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा विराटनगर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब 8 किलोमीटर की दूरी तय कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा में 94 धार्मिक झांकियां शामिल हुईं, जिन्होंने लोगों का विशेष आकर्षण खींचा। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.