सहरसा, मार्च 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित छठ घाट पर मंगलवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रतधारी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की दोपहर से ही छठ घाट पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर घाट पर पहुंचीं। व्रतियों के हाथों में सूप, दौरा और पूजा सामग्री से सजे बांस के टोकरे श्रद्धा का प्रतीक बन रहे थे। घाट का माहौल छठी मैया के गीतों से पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। महिलाएं "कांच ही बांस के बहंगिया" और अन्य पारंपरिक छठ गीत गाकर पूजा-अर्चना में लीन दिखीं। अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान घाट का दृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.