मुंगेर, मई 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेले से पूर्व भीषण गर्मी के बावजूद कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा स्वरूप देखने को मिल रहा है। सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले इस मार्ग पर इन दिनों कांवरियों की आवाजाही लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को एक सेवानिवृत्त सेना के एक जवान राम उदय सिंह अपनी अनोखी कांवर यात्रा को लेकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने अपने शरीर को लोहे की जंजीरों से जकड़ रखा था और उसी अवस्था में कांवर लेकर बाबाधाम की ओर बढ़ रहे थे। 18 वर्ष तक सेना में दे चुके हैं सेवा: शेखपुरा जिले के एकड़ा गांव निवासी राम उदय सिंह ने कांवरिया मार्ग असरगंज में बताया कि, वह भारतीय सेना में 18 वर्षों तक अपनी सेवा दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- आस्था का अनोखा स्वरूप: जंजीरों में बंधकर बाबाधाम के ...