अल्मोड़ा, मार्च 16 -- चौखुटिया। अप्रैल में ताशकंद में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ताईक्वांडो प्रतियोगिता में ब्लॉक की आस्था जोशी भारत का नेतृत्व करेंगी। कोच गिरधर रावत ने बताया कि इंडिया ताइक्वांडो में आस्था जोशी ने 42 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपना नाम पक्का किया था। आस्था की माता शिक्षिका लीला संगेला जोशी, पिता दिनेश जोशी ने कोच गिरधर रावत का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...