आस्था और सनातन संस्कृति का दिख रहा अद्भुत संगम
मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमिला रकबा में 51 फीट ऊंची महाबली हनुमानजी की भव्य प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात आयोजन मण्डल द्वारा विधिवत आरती के साथ मानस प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस पावन अवसर पर कथावाचक रीतेशजी महाराज ने मानस प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने रामभक्त हनुमानजी के जीवन वृत्त का अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक वर्णन करते हुए उनके त्याग, सेवा, समर्पण और शक्ति के प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया। तीन घंटे तक चले इस मानस प्रवचन में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' और 'जय बजरंगबली' के जयघोष से गूंजता रहा। रीतेश जी महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.