आस्था और संस्कृति का प्रतीक है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
चंदौली, मई 12 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हेतिमपुर गांव स्थित विध्य पर्वत शृंखला पर महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि एवं पवित्र जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य रूप से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि यह पर्व भारत की आस्था, संस्कृति, संघर्ष और पुनर्जागरण की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से भारतीय सभ्यता ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास को बनाए रखा है। जिसका जीवंत उदाहरण सोमनाथ मंदिर है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को एकता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देता है। विधायक ने आगे कहा कि गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.