हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में मंगलवार को सिक्खी साजना दिवस बैशाखी पर्व आस्था,श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह दस बजे 48 घंटे से चल रहे श्रीअखण्डपाठ साहिब का समापन हुआ। उसके बाद शबद कीर्तन हुआ। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में धर्म-प्रेमिओं का पहुंचना लगा रहा। गुरुद्वारा के ज्ञानी नानक सिंह मीत व गुरुप्रीत सिंह द्वारा शबद कीर्तन करके सगत को निहाल किया। अंत में ज्ञानी हरपाल सिंह मुख्यग्रंथी ने गुरु की अरदास की और बैशाखी के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के दिन सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने केशगढ़ साहिब आनंदपुर पंजाब में पांच प्यारों को अमृत छकाकर व उन्होंने खुद अमृत छक कर सिक्खों की फौज तैयार की। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.