हापुड़, दिसम्बर 16 -- हापुड़। कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री ने कहा कि भगवान को मनाने की जरूरत नहीं है। आस्था और विश्वास भगवत प्राप्ति का मार्ग है। वह मंगलवार को गढ़ रोड स्थित मोहल्ला पन्नापुरी के देवी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बोल रहे थे। पंडित सचिन शास्त्री ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम ही अधारा है। ऐसे में भक्तों को अपना नाम भगवान नाम में लगाना चाहिए। जीवन-मरण के फेर में भगवान ही सच्चा साथी है। इसलिए भगवान पर भरोसा रखे और उनकी अराधना करें। उन्होंने कहा कि भगवान की कीर्तन, संत्सग, कथा और उनका वर्णन सुनने से भगवान के प्रति आस्था बढ़ती है और पापों का नाश होता है। इस मौके पर मुख्य सेवक विकास शर्मा, भारत भूषण कश्यप, रितिक त्यागी, सोनू शर्मा, संजय शर्मा, पुनित वर्मा, ध्रुव अग्रवाल, सानू तायल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.