अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। उप्र. के मिनी शिरडी धाम के नाम से प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर श्री साई नवदुर्गा मंदिर पर 21वें तीन दिवसीय साई परिक्रमा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को शुरु हुआ। सुबह परिक्रमा महोत्सव के पहले दिन गणेश जी की पूजा के बाद बाबा के 108 नामावली का विधि विधान से पाठ के साथ सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थना आचार्यों द्वारा की गई। मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भक्तों की मनों कामना पूर्ण करने बाली यह परिक्रमा बसंत पंचमी के अवसर पर भव्यता पूर्वक आयोजित की जाती है। इस बार यह 21वां आयोजन है, जिसमें महिला-पुरूष भक्तों की सुविधा के लिए नि:शुल्क चाय, मेडीकल कैंप, विश्राम कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य की गई हैं। प्रवक्ता पंकज धीरज ने बताया कि मंदिर को भव्य फूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.