आस्था और भाईचारे के माहौल में मना बकरीद का त्यौहार
जहानाबाद, मई 28 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का त्यौहार धार्मिक आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कुर्था ईदगाह, गंगापुर, इब्राहिमपुर, पिजरावां, धमौल, राजेपुर समेत विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कुर्था ईदगाह में मौलाना समीम साहब ने नमाज अदा कराई और अपने संबोधन में लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।त्यौहार यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा के मद्देनजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.