आस्था और भक्ति के साथ मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव
सिमडेगा, जुलाई 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित देवराहा बाबा आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पूजन का आयोजन किया गया था। पूजन कार्यक्रम का समापन भंडारा महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया। पूजन कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मौके पर ब्रह्मलीन पूज्य देवराहा बाबा, ब्रह्मलीन पूज्य रामरेखा बाबा के प्रतिमा का विधि विधानपूर्वक पूजन किया गया। तत्पश्चात हवन-पूजन विसर्जन के बाद धर्मविधि का समापन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन किया। पूजन कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित थे। इसके अलावे जिले के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में गुरू पूजन को ले श्रद्धालुओ की भीड़ देखी गई। हनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.