छपरा, मार्च 15 -- देवी मंदिरों में तेज हुई तैयारियां, पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा, नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना पूजा-अर्चना और भक्ति को समर्पित होगा नवरात्र छपरा, हमारे प्रतिनिधि। चैत्र मास में आने वाला वासंतिक नवरात्र इस वर्ष जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और भक्ति को समर्पित होगा। नवरात्र के समापन के साथ 27 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाएगा। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट नवरात्र को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। वहीं श्रद्धालु भी व्...