किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।महिला एवं पुरुष व्रती स्नान-ध्यान कर पारंपरिक पीले और लाल वस्त्र धारण किए, हाथों में बांस की सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना में लीन नजर आए। सूप में ठेकुआ, नारियल, केला, ईख एवं मौसमी फल सजाकर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मुसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। घरों में बनाए गए छठ घाटों के साथ-साथ भातडाला पोखर पर भी व्रतियों और श्रद्धालुओं की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.