रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। राजधानी शुक्रवार को राममय हो गई। रामनवमी पर शहर में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न अखाड़ा समितियों और धार्मिक संगठनों की अगुवाई में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने शहर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सड़कों पर रामभक्तों को जनसैलाब, जय जय श्रीराम..., बजरंग..., के उद्घोष और लहराते महावीरी पताकों ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। रामनवमी पर अलबर्ट एक्का चौक पर करीब दो हजार अखाड़ों की भव्य शोभायात्राएं एक साथ जुटीं, इनमें 1750 शहरी और 250 ग्रामीण अखाड़े शामिल थे। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं, अखाड़ों द्वारा किए गए पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन और हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.