लखनऊ, अप्रैल 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बना यह छह लेन एक्सप्रेस-वे से यूपी के पर्यटन को भी नई उड़ान देगा। यह आस्था के केंद्रों के साथ अभयारण्यों को भी जोड़ेगा। महाभारत और जैन सर्किट के साथ ही संभल में भी पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। 12 जिलों से होकर गुजरते हुए यह प्रदेश में कनेक्टिविटी के साथ-साथ पर्यटन को भी नई रफ्तार देगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के 10 जिलों को तेज पर्यटन कनेक्टिविटी देगा। यह हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज में समाप्त होगा। यह मार्ग इन जिलों के पर्यटन स्थलों की यात्रा के इच्छुक पर्यटकों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.