कानपुर, फरवरी 13 -- कल्याणपुर, संवाददाता। बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच चल रही ब्राह्मण-ठाकुर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। आईजीआरएस पर शिकायत करने वाली ऋतु गुरुवार को पति ऋषि के साथ पनकी थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। वहीं आस्था ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस को निजी बैंक (घटनास्थल) से फुटेज मिलने का इंतजार है। वहीं बैंक अधिकारियों ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की है। पनकी स्थित बैंक शाखा के अंदर 'ठाकुर हूं मैं कहकर सहकर्मी ऋतु के पति से अभद्रता करने वाली आस्था सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद ऋतु ने भी वीडियो वायरल कर अपनी बात रखी थी और आस्था पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस विवाद ने ब्राह्मण-ठाकुर की रार का रूप ले लिया। ऋतु ने आईजीआरएस के जर...