साहिबगंज, मार्च 21 -- साहिबगंज। लोक आस्था व सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार से शुरू हो रहा है। चैती छठ के प्रति लोगों की आस्था व लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। व्रत करने वाले बुजुर्ग महिलाओं के मुताबिक 90 के दशक तक शहर में कुछ गिने चुने परिवार में ही चैती छठ होता था। वर्तमान में चैती छठ करने वालों की संख्या इतनी हो गई है कि स्थानीय गंगा घाटों पर अर्घ्य देने के लिए जगह कम पड़ जाती है। जगह की परेशानी के चलते कुछ व्रती अपने घर की छत पर कुंड बनाकर अब सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने लगे हैं। कोई आस्था व विश्वास के लिए तो कोई मन्नत पूरी होने पर चैती छठ करते हैं। कुछ परिवार ऐसे भी है जो कार्तिक मास व चैत मास में होने वाले दोनों छठ महापर्व करते हैं। हालांकि कार्तिक मास में होने वाले छठ की तरह यहां न तो प्रशासनिक व्यवस्था होती ...