अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या। संवाददाता बैसाख कृष्ण प्रतिपदा के पर्व पर रामनगरी की परम्परागत 84 कोसी परिक्रमा का शुभारम्भ हो गया। इस परिक्रमा को जानकी नवमी के पर्व पर अयोध्या के सीताकुंड में विराम मिलेगा। इसके पहले मखौड़ा धाम से शुरू हुई परिक्रमा के लिए हजारों परिक्रमार्थी अयोध्या से रवाना हुए थे। अलग-अलग जत्थों में निकले इन सभी परिक्रमार्थियों का हर दिन का पड़ाव पूर्व निर्धारित है। इसके साथ मध्याह्न भोजन व रात्रि विश्राम के भी अलग-अलग स्थान नियत है। बताया गया कि रात्रि विश्राम के निर्धारित स्थल की दूरी एक पड़ाव से दूसरे के बीच 10-15 किमी के बीच है।रामरेखा स्थल बना परिक्रमार्थियों का पहला पड़ाव:श्री अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गया दास ने बताया किमखभूमि से शुरू हुई इस परिक्रमा के परिक्रमार्थ...