महाराजगंज, अप्रैल 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, महंत लक्ष्मणदास तथा शिक्षाविद् डॉ. एसपी सिंह ने किया। जिले से चयनित सोमनाथ तीर्थयात्रियों को शुभकामना देते हुए डीएम ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है। यह सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के गौरवशाली इतिहास की स्मृति को जीवंत करता है।उन्होंने कहा कि गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। इतिहास में अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद इस मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति की अटूट आस्था और संकल्प शक्ति का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.