बांका, अगस्त 13 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला में सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से कांवर में जल लेकर कठिन तपस्या करते हुए बाबाधाम जा रहे कांवरियों का रैला हमें पुराण कथाओं, कहानियों, विश्वासों और श्रद्धा, संस्कृति तथा उत्सव की एक अभिभूत दुनिया का साक्षात्कार करा रहा है। मेले में देश विदेश से आने वाले शिव भक्तों का हुजूम बढ़ते जा रहा है। यह भी पढ़ें- बांका : हर बाधा पार कर बाबा धाम की ओर बढ़ रहे कांवरियेमेले की भीड़ मेले के पहले दिन से ही उमड़े कांवरियों का सैलाब दो सप्ताह गुजरने के बाद भी बरकरार है। ऐसे में जब बारिश की बौछारें चलती हैं तो बोल बम का नारा लगाते हुए कांवरिया भक्तगण मानों भगवान शंकर के साथ एकाकार हो उठते हैं। बुधवार को दिन भर तीखी धूप रही। धूप की वजह से दूसरी सोमवारी को जल उठाने वाले कांवरियों का रैला बु...