बलरामपुर, मार्च 22 -- तुलसीपुर। तहसील क्षेत्र के सिरिया नाला, परसपुर करौंदा स्थित मां नौ देवी का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर में स्थापित नौ देवियों की प्रतिमाएं एक गहरे गर्भगृह में विराजमान हैं, जो अपने रहस्यमयी स्वरूप के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं। मान्यता है कि मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1244 में तत्कालीन राजाओं द्वारा कराया गया था, जिसका उल्लेख मंदिर परिसर में भी मिलता है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, प्राचीन समय में यहां घना जंगल हुआ करता था, जहां मजलिस नाथ नामक योगी अपने शिष्यों के साथ साधना करते थे। एक रात उन्हें स्वप्न में एक दिव्य महिला ने इस स्थान पर कुआं खोदने का संकेत दिया। लगातार दो बार एक ही स्वप्न आने पर खुदाई कराई गई, जिसमें एक शिला मिली। शिला पर प्रहार करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.