आस्था, परंपरा और सेवा का अद्भुत संगम है श्रावणी मेला
बांका, जुलाई 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला बिहार और झारखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य का सबसे बड़ा आयोजन है, जो केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत संगम है। सावन के महीने में आयोजित होने वाली श्रावणी मेला का आगाज आगामी 30 जुलाई से हो रहा है। मेला प्रारंभ होते ही लाखों की संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज से कांवर में जल लेकर देवघर के बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए अग्रसर हो जाएंगे। 108 किमी की इस कठिन पैदल यात्रा का लगभग आधा हिस्सा बांका जिले के बेलहर, कटोरिया और चांदन प्रखंडों से होकर गुजरता है। जिसका बड़ा हिस्सा मुख्य रूप से घने जंगलों, पहाड़ी इलाकों और पथरीले रास्तों से होकर गुजरता है, जिससे कांवरियों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.