पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने पर सात लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन छह लाख रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम उलकरी ढकिया निवासी पुष्पेंद्र ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका एक परिचित के माध्यम से बहेरुआ गांव निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र नगेंद्र सिंह से संपर्क हुआ। जिसने ऑस्ट्रेलिया में पक्की नौकरी दिलाने का दावा किया। यह भी पढ़ें- दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज आरोपी ने बताया कि उसका विदेश भेजने का काम है और कई लोगों को नौकरी दिला चुका है। पीड़ित ने आरोप लगा...