आस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों से 4.13 लाख रुपये की ठगी
अमरोहा, जुलाई 25 -- आस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों से 4.13 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं शातिरों ने उन्हें फर्जी वीजा भी दे दिया। जालसाजी का पता चलने पर जब पीड़ितों से पैसे मांगे तो लौटाने से इनकार कर दिया। मामले में अदालत ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। डिडौली क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर निवास शाहबाज आलम के मुताबिक क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी राजकुमार से उनकी जान-पहचान थी। राजकुमार ने कहा कि उसके एक दोस्त की आस्ट्रेलिया की एक कंपनी में अच्छी पकड़ है, वहां नौकरी लगवा देगा। ये सुनकर शाहबाज ने अपने साथी मोहम्मद साकिब निवासी गांव सिनौरा व साकिब अली निवासी गांव डींगरपुर को बताया तो वह भी आस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हो गए। बाद में राजकुमार ने अपने गांव के ही अंकित व दोस्त नसीम निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.