आसेका ने जारी किए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- आदिवासी सोशियो-एकेडमिक एंड कल्चरल एसोसिएशन (आसेका), झारखंड की ओर से संचालित बोर्ड ऑफ संताली एजुकेशन की जून 2026 में आयोजित ग्रीष्मकालीन सत्र की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांझी और महासचिव शंकर सोरेन द्वारा जारी परिणाम के अनुसार पूरे राज्य से 340 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से सभी 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। प्रथम श्रेणी से भी शत-प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। आसेका एनआईओएस की तर्ज पर वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) बोर्ड ऑफ संताली एजुकेशन के अंतर्गत लोअर (5वीं के समकक्ष), हायर (8वीं के समकक्ष), मैट्रिक और 10 2 की परीक्षाएं आयोजित कराती है। मैट्रिक परीक्षा में माही सोरेन (575 अंक, 96%) ने प्रथम, होलिका कुमारी (572 अंक, 95%) ने द्वितीय और बासंती मुर्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.