उन्नाव, अप्रैल 5 -- चकलवंशी। आसीवन के रसूलाबाद कस्बे के देसाई नगर मोहल्ला के रहने वाले राजपाल का सोलह साल का बेटा सचिन कुमार रविवार दोपहर घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को देखने गया था। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। चीख पुकार सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को गंभीर हालत में मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...