नई दिल्ली, मार्च 27 -- पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ईरान में चल रहे अमेरिका और इजरायल के हमलों को लेकर शिया मौलानाओं के बीच कुछ ऐसा बोल दिया था, जिस पर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने शियाओं के धर्मगुरुओं से कह दिया था कि यदि आपको यहां रहते हुए ईरान की ज्यादा चिंता हो रही है तो आप वहीं चले जाएं। उनका स्पष्ट कहना था कि ईरान से इतना ज्यादा प्यार है तो वहीं चले जाएं। अब इस मामले को लेकर बवाल इतना बढ़ा है कि शियाओं में नाराजगी की बात कही जा रही है। हालांकि पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं है। वहां के सत्ता प्रतिष्ठान, सेना और नौकरशाही तक में शिया और सुन्नी वाला भेद काफी अधिक है। यह समझते हुए भी कि पाकिस्तान ईरान के बाद शिया आबादी वाला दूसरा सबसे बड़ा मुल्क है। पाकिस्तान में करीब ढाई से 4 करोड़ के बीच शिया आबादी है। इससे ज्यादा शियाओं की सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.