आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन में आज होगा मुकाबला
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार को मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन होगा। इसमें मशहूर कव्वाल आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों कव्वालों द्वारा गाया गया लोकप्रिय कलाम 'हाले दिल किसको सुनाएं आपके होते हुए, क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए...' भी श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। लाइव मुकाबला-ए-कव्वाली में दोनों कलाकार शेरो-शायरी और जवाबी सूफियाना कलाम के जरिए एक-दूसरे को जवाब देंगे। उनके मंचीय मुकाबलों के वीडियो को यूट्यूब पर भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रवि खान ने बताया कि मुकाबले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सह संयोजक राजेश सारस्वत, अजित ठेकेदार मुरसान वाले, अभिषेक शर्मा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.