आसिफ दुर्रानी के निशानदेही पर तमंचा-कारतूस बरामद
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी आसिफ दुर्रानी को करेली पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लेकर आठ घंटे तक गहन पूछताछ की। हत्याकांड की मुख्य वजह, हत्या में शामिल आरोपियों के अलावा प्रयुक्त तमंचा आदि के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने आसिफ की निशानदेही पर ऐनुद्दीनपुर पानी टंकी के पास छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया।आठ अप्रैल की शाम करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि हत्याकांड में आसिफ दुर्रानी और उसका भाई राशिद दुर्रानी समेत छह आरोपी जेल जा चुके हैं। नामजद आरोपी उसकी बहन गुलफिशा बानो और नासिर जमाल अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। आसिफ ने 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.