प्रयागराज, मई 28 -- प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी की निशानदेही पर करेली पुलिस आलाकत्ल की तलाश में है। अतीक के शॉर्प शूटर रहा आसिफ दुर्रानी ने 20 मई को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद से वह जिला कारागार नैनी में बंद है। पुलिस की पूछताछ में आठ अप्रैल को वारदात के बाद हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को छुपाने की जगह बताई है। पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में भी अपील कर चुकी है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि हत्याकांड में आसिफ दुर्रानी और उसका भाई राशिद दुर्रानी समेत छह आरोपी जेल जा चुके हैं। नामजद आरोपी उसकी बहन गुलफिशा बानो और नासिर जमाल अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...