आसिफ के दम पर खगड़िया फाइनल में, रोमांचक मुकाबले में मुबारकचक मुंगेर को टाई ब्रेकर में हराया
मुंगेर, जून 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जेएसए मैदान में चल रहे 8 दिवसीय 20वें यदुपतिनाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को मुबारकचक मुंगेर और खगड़िया की टीम के बीच खेला गया। खेल प्रेमियों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि जीत-हार का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए करना पड़ा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। मुबारकचक मुंगेर के खिलाड़ियों ने कई बार खगड़िया के गोल पोस्ट पर दबाव बनाया, लेकिन खगड़िया की मजबूत रक्षापंक्ति ने हर प्रयास को विफल कर दिया। यह भी पढ़ें- रोमांचक मुकाबले में उसिया ने बारा की टीम को दी शिकस्त दूसरी ओर खगड़िया की टीम ने भी लगातार जवाबी हमले किए, मगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.