आसिफ इकबाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
किशनगंज, मई 18 -- किशनगंज। संवाददाता पटना में रविवार को आयोजित प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस समारोह में किशनगंज दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आसिफ इकबाल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद तथा प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर निजी विद्यालयों की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।दिल्ली यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.