मुंगेर, मार्च 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। फुलका के ऐतिहासिक मैदान में चल रहे युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार जमालपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एएफसी क्लब खगड़िया को 3-0 से करारी शिकस्त दी। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में जमालपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी।मैच के दौरान इलेवन स्टार जमालपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए तीन शानदार गोल दागे। टीम के जर्सी नंबर 10 मोहम्मद आसिफ ने पहला आकर्षक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 14 विष्णु ने शानदार स्ट्राइक के साथ दूसरा गोल दागकर खगड़िया की टीम पर दबाव और बढ़ा दिया। वहीं तीसरा गोल जर्सी नंबर 8 अविनाश ने कर टीम की जीत पक्की कर दी। मैदान में बेहतर...