आसा लकड़ा ने भुइहरी जमीन पर अवैध कब्जा किया निरीक्षण
रांची, जून 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के मल्टी मौजा में सालखन लकड़ा की भुइहरी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले की जांच को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आसा लकड़ा शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान चहारदीवारी हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। आसा लकड़ा ने कहा कि सीएनटी एक्ट के तहत आदिवासी भूमि की खरीद-बिक्री नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि सालखन लकड़ा ने वर्ष 2024 में आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने दो बार सुनवाई कर उन्हें भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। निरीक्षण में भूमि पर जबरन मकान ढलाई और चहारदीवारी किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि आयोग संवैधानिक तरीके से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.