अयोध्या, मार्च 11 -- यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम बापू मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां प्रवास के दौरान उन्होंने सरयू तट पर आयोजित आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। मीडिया से बातचीत में आसाराम ने कहा कि तीर्थों में जाने से दोषों का निवारण होता है और भारत में सात मोक्षदायी स्थान हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को उनका राम मंदिर का कार्यक्रम है। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने मंगलवार शाम सरयू आरती में भाग लिया। पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में आसाराम ने कहा कि भारत में सात मोक्षदायी स्थान हैं, जिनमें अयोध्या और मथुरा भी शामिल हैं। उनके अनुसार इन स्थानों पर जाने या यहां प्राण त्यागने से कल्याण होता है और दुनिया में ऐसा कहीं और नहीं है। यह भी पढ़ें- काम राक्षसों जैसा, कपड़ा संन्यासियों का...श...