नई दिल्ली, अगस्त 4 -- एम्स ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि दुष्कर्म मामले में दोषी आसाराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, एम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि दोषी को 24 घंटे प्रशिक्षित देखभाल करने वालों की मदद की जरूरत है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और पी.बी. वराले की पीठ के समक्ष पेश अपनी रिपोर्ट में एम्स ने कहा कि आसाराम कोरोनरी आर्टरी डिजीज, ऑस्टियोपोरोसिस, क्रोनिक हाइपोनेट्रेमिया, थैलेसीमिया और बार-बार होने वाली गैस्ट्रो-संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। एम्स ने आसाराम के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की। यह भी पढ़ें- आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत; 20 दिन की पैरोल मंजूर सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर सजा निलंबित कर जमानत देने की मांग को लेकर आसार...