इंदौर, अप्रैल 7 -- मध्य प्रदेश में इंदौर की फैमिली कोर्ट ने लंबे समय से चर्चित वैवाहिक विवाद में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं और उसकी पत्नी जानकी हरपालानी के विवाह को समाप्त कर दिया है। अदालत ने तलाक की याचिका स्वीकार करते हुए नारायण साईं को पत्नी को 2 करोड़ रुपए स्थायी भरण-पोषण (एलुमनी) के रूप में देने का आदेश दिया है। नारायण साईं खुद भी धर्मगुरु रह चुका है, और दुष्कर्म के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद गुजरात के सूरत की जेल में बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलाक का यह मामला पिछले आठ वर्षों से न्यायालय में लंबित था। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसकी आधिकारिक जानकारी मंगलवार को जानकी के अधिवक्ता अनुराग गोयल ने दी। याचिका में उल्लेख किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.