वाराणसी, मार्च 16 -- हरहुआ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म में उम्रकैद के सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या के बाद अचानक काशी पहुंचे। रविवार की देर शाम विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन-पूजन किया। इससे पूर्व वे दिनभर अनौरा स्थित आश्रम में ठहरे थे। दशक से अधिक समय बाद आश्रम में चहल पहल बढ़ गई थी। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लगायत बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी उसके अनुयायी आश्रम में जुटे थे। अनुयायियों की मानें तो वह दो दिन से रुके हैं। आश्रम में केवल अनुयायियों को ही प्रवेश मिला। चर्चा थी कि एक खास कोडवर्ड पर अंदर जाने दिया जा रहा था। कोई भी गतिविधि कैमरे में कैद करने पर रोक लगा दी गई थी। आसाराम ने आश्रम के अंदर अनुयायियों को संबोधित भी किया। बाहर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगी है। बताते हैं कि वह अलईपुरा स्थित आश्रम भी पहुंचे थे। यहां आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.