मुरादाबाद, मई 22 -- जेठ के महीने में पड़ रही झुलसा डालने वाली गर्मी का कहर अभी एक हफ्ते तक बरकरार रहने वाले हैं। एक हफ्ते के बाद तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम के दीर्घकालिक पूर्वानुमान में यह संभावना जाहिर की गई है। अंगारे बरसाती धूप और गर्म हवा ने शुक्रवार को भी जनजीवन पर सितम ढाया। पूर्वान्ह से ही गर्मी के तेवर काफी तल्ख हो गए। चिलचिलाती धूप के साथ ही दोपहर के समय हवा काफी ज्यादा गर्म महसूस की गई। मुरादाबाद में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि, सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रात का न्यूनतम तापम...