महाराजगंज, जनवरी 4 -- कोठीभार/सिसवा, हिन्दुस्तान टीम। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड पर दो मुकाबला खेला गया। पहले मैच में एमएससी फुटबॉल क्लब तिनसुकिया आसाम की टीम ने यंग स्टार क्लब मउ को 2-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में अखंड इलेवन क्लब पटना, बिहार ने वर्धमान फुटबॉल एकेडमी कोलकाता को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। पहले फुटबॉल मैच का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित जायसवाल अंजन ने तो दूसरे का दवा व्यवसायी अनूप कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद पहला मुकाबला एमएससी फुटबॉल क्लब तिनसुकिया आसाम एवं यंग स्टार क्लब मउ के टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.